रामायण फिल्म 2026: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी सहित पूरी स्टार कास्ट, जानें कौन निभा रहा है कौन सा किरदार?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग तेजी से चल रही है। इस भव्य प्रोजेक्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला भाग साल 2026 में और दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

रामायण फिल्म की स्टार कास्ट: कौन किस रोल में?

  • भगवान राम – रणबीर कपूर
  • माता सीता – साई पल्लवी
  • रावण – यश
  • हनुमान – सनी देओल
  • लक्ष्मण – रवि दुबे
  • विद्युतजिव्हा – विवेक ओबेरॉय
  • मंदोदरी – काजल अग्रवाल
  • शूर्पणखा – रकुल प्रीत सिंह
  • कैकेयी – लारा दत्ता
  • दशरथ – अरुण गोविल
  • भरत – आदिनाथ कोठारे
  • इंद्रदेव – कुणाल कपूर
  • मंथरा – शीबा चड्ढा
  • कौशल्या – इंदिरा कृष्णन

माता सीता के रोल में बदलाव

शुरुआत में आलिया भट्ट माता सीता का किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन डेट्स की समस्या के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद साई पल्लवी को यह महत्वपूर्ण भूमिका दी गई।

शूटिंग और बजट

  • फिल्म का अनुमानित बजट: ₹835 करोड़
  • फिल्म आधारित: वाल्मीकि रामायण
  • कहानी: राम और रावण की समानांतर यात्रा, जो अंत में युद्ध में मिलती है।
  • पहला प्रोमो: CBFC द्वारा पास (U सर्टिफिकेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *