प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया भारत का सम्मान, 140 करोड़ भारतवासियों का किया कल्याण: सीएम विष्णुदेव साय और रमन सिंह

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने खुशी जाहिर की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके 11 वर्षों के सफल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित किया है। इन वर्षों में भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी के दो सफल कार्यकालों के बाद अब तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष भी सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। इन 11 वर्षों में भारत ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है और देश एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *