गूगल क्लाउड में आई बड़ी खराबी, यूट्यूब, स्पॉटिफाई और स्नैपचैट जैसी सेवाएं ठप, दुनियाभर में यूजर्स हुए परेशान

नई दिल्ली।

गुरुवार को गूगल क्लाउड में आई बड़ी तकनीकी खराबी के कारण दुनियाभर में कई लोकप्रिय डिजिटल सेवाएं घंटों तक बाधित रहीं। इस समस्या का असर Spotify, Snapchat, Discord, Twitch, Shopify, Anthropic जैसी सेवाओं के साथ-साथ Gmail, Google Meet, YouTube, Google Search पर भी देखा गया।

गूगल क्लाउड की स्टेटस वेबसाइट के अनुसार, यह खराबी ‘आईडेंटिटी एंड एक्सेस मैनेजमेंट’ (IAM) सेवा में आई गड़बड़ी के कारण हुई। गूगल ने पुष्टि की कि इंजीनियरों की टीम ने समस्या की जड़ तक पहुंच कर सुधार कार्य शुरू कर दिया है। अमेरिका के ‘यूएस-सेंट्रल1’ रीजन को छोड़कर बाकी अधिकतर स्थानों पर सेवाएं फिर से चालू कर दी गई हैं।

लाखों यूजर्स को हुई परेशानी

गूगल क्लाउड की खराबी के चलते Spotify के लिए लगभग 44,000 शिकायतें दर्ज हुईं। वहीं, Google Cloud को लेकर करीब 10,000 और Google Meet, Google Search के लिए 4,000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्याएं दर्ज कराईं। Discord के लिए भी 8,000 से अधिक यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कीं।

प्रभावित सेवाएं:

गूगल क्लाउड के अनुसार, जिन सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर पड़ा, उनमें शामिल हैं:

  • Agent Assist
  • Cloud Firestore
  • Google App Engine
  • Google BigQuery
  • Google Cloud Storage
  • Dialogflow
  • Text-to-Speech
  • Speech-to-Text
  • Vertex AI Search

क्लाउडफ्लेयर ने भी दी पुष्टि

क्लाउडफ्लेयर ने भी इस आउटेज की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके सिस्टम पूरी तरह से ठीक थे और यह समस्या Google Cloud की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से थी।

गूगल का अपडेट

गूगल ने बताया कि उनकी टीम तेजी से सुधार में लगी है और कुछ जगहों पर सेवाएं सामान्य हो गई हैं, लेकिन अमेरिका के कुछ हिस्सों में अब भी समस्या बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *