नई दिल्ली, 11 जून 2025 — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। यह जानकारी पार्टी के सदस्य सचिव तारिक अनवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।