रविवार, 8 जून 2025 का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग की गणना पर आधारित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो कुछ के लिए सतर्कता से भरा हो सकता है। सिंह, तुला, मेष और मीन राशि वालों के लिए दिन सौभाग्यशाली है, जबकि कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों को धैर्य और विवेक से काम लेने की सलाह दी जाती है।
मेष राशि:
धार्मिक रुचियों में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। कानूनी मामलों में सफलता संभव। सलाह देने से बचें।
शुभ रंग: नीला
वृषभ राशि:
तनाव दूर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करें। संतान की शिक्षा पर ध्यान दें।
शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि:
औसत दिन रहेगा। संतान की चिंता दूर होगी। भाई-बहनों से विवाद से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाल
कर्क राशि:
खर्च अधिक और आय सीमित रहेगी। बजट बनाकर चलें। सरकारी लाभ मिलेगा। निवेश में समझदारी रखें।
शुभ रंग: हरा
सिंह राशि:
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि। सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
कन्या राशि:
तनाव बढ़ सकता है। झगड़ों से बचें। सलाह सोच-समझकर दें। धन खर्च में समझदारी जरूरी है।
शुभ रंग: गुलाबी
तुला राशि:
घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। नया घर लेने की संभावना। पुरानी गलती पर बॉस से डांट मिल सकती है।
शुभ रंग: लाल
वृश्चिक राशि:
क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवहार में सुधार लाएं। पुराना रोग उभर सकता है। संतान को लेकर निर्णय सोचकर लें।
शुभ रंग: नीला
धनु राशि:
वाद-विवाद से बचें। भाग्य के भरोसे न रहें। प्रेम जीवन में संयम रखें। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
मकर राशि:
धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तों में खटास से बचें।
शुभ रंग: सफेद
कुंभ राशि:
कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक विवाद में धैर्य रखें।
शुभ रंग: हरा
मीन राशि:
भाग्य का साथ मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। करियर में नई दिशा मिलेगी। कोई सरप्राइज संभव है।
शुभ रंग: लाल