आज का राशिफल 28 मई 2025: मिथुन, तुला और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ दिन, जानें बाकी राशियों की स्थिति

  1. मेष राशि (Aries)
    आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने के लिए उत्तम रहेगा। कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। हालांकि ससुराल पक्ष से विवाद से बचें। संपत्ति से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं।
  2. वृषभ राशि (Taurus)
    आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। जिम्मेदारी से काम करें। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। सेहत पर ध्यान दें, और काम को भाग्य पर न छोड़ें।
  3. मिथुन राशि (Gemini)
    आज दिन आपके लिए लाभदायक है। पुराने लेन-देन पूरे हो सकते हैं। घर में मांगलिक आयोजन संभव है। दूर के परिजनों की याद आ सकती है। राजनीति में सावधानी बरतें, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
  4. कर्क राशि (Cancer)
    आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबी यात्रा संभव है और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यवसाय में आय बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
  5. सिंह राशि (Leo)
    दिन संपत्ति लाभ और सरकारी योजनाओं में निवेश के लिए अच्छा है। परिवार में स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें।
  6. कन्या राशि (Virgo)
    रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। घर में मेहमान आ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
  7. तुला राशि (Libra)
    व्यवसाय में लाभ होगा। चिंता दूर होगी। भूमि विवाद सुलझने के योग हैं। संतान से जुड़ा कोई वादा पूरा करना पड़ सकता है। भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
  8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
    खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से कहासुनी संभव है। पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। कानूनी मसलों में अनुभवी सलाह लें। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिलेगी।
  9. धनु राशि (Sagittarius)
    रुके हुए काम पूरे होंगे। तकनीकी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की संगति पर नजर रखें। पारिवारिक समय निकालना जरूरी है।
  10. मकर राशि (Capricorn)
    धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नई चीज़ों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
  11. कुंभ राशि (Aquarius)
    आज का दिन आनंददायक रहेगा। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। अविवाहितों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। योजनाओं में बदलाव संभव है।
  12. मीन राशि (Pisces)
    परिवार के साथ समय बितेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। पिता से बातचीत कर तनाव कम हो सकता है। डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सलाह: आज मृगशिरा नक्षत्र और धृति योग के प्रभाव से बुद्धिमत्ता और संतुलन से किए गए निर्णय अत्यधिक फलदायी होंगे। किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले शुभ मुहूर्त देखना लाभकारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *