आज का राशिफल 13 जून 2025: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए शुभ संयोग, मिलेगा बड़ा लाभ

आज शुक्रवार, 13 जून 2025 को चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से भी गुजरेंगे और उनके छठे भाव में गुरु का गोचर बन रहा है। साथ ही राहु का प्रभाव चंद्रमा के दूसरे भाव में पड़ रहा है। खास बात यह है कि आज मंगल, शुक्र और चंद्रमा का त्रिकोण शुभ योग बन रहा है, जो दिन को बेहद लाभकारी बना रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक रहने वाला है। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

 

मेष राशि (Aries)

परिश्रम से सफलता, आर्थिक लाभ संभव

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और पुराना निवेश लाभ दे सकता है। वरिष्ठों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 81%

उपाय: चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाएं।

 

वृषभ राशि (Taurus)

मान-सम्मान में वृद्धि, ससुराल से लाभ

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में संयम बरतें और किसी की मदद अवश्य करें।

भाग्य प्रतिशत: 86%

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

 

मिथुन राशि (Gemini)

बिजी शेड्यूल, सामाजिक दायरा बढ़ेगा

मिथुन राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। पुरानी चिंताओं को छोड़ सकारात्मक रहें।

भाग्य प्रतिशत: 89%

उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि (Cancer)

सुख, साधन, आर्थिक लाभ में वृद्धि

कर्क राशि वालों के लिए साहस, प्रभाव और सामाजिक सहयोग में वृद्धि होगी। आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लें। लव लाइफ और परिवार से प्रसन्नता मिलेगी।

भाग्य प्रतिशत: 88%

उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

 

सिंह राशि (Leo)

आर्थिक मजबूती, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में सावधानी रखें।

भाग्य प्रतिशत: 82%

उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।

 

कन्या राशि (Virgo)

सफलता का दिन, वैवाहिक सुख में वृद्धि

कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। वर्क फ्रॉम होम वालों को काम के प्रति सजग रहना चाहिए। मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 87%

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

तुला राशि (Libra)

ससुराल से लाभ, अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोई मनचाहा कार्य सफल होगा। नौकरी में सराहना मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में सफलता का योग है।

भाग्य प्रतिशत: 88%

उपाय: श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कानूनी मामलों में सफलता

वृश्चिक राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

भाग्य प्रतिशत: 84%

उपाय: किसी छोटी कन्या को फल दें।

 

धनु राशि (Sagittarius)

संपत्ति लाभ, प्रेम जीवन में खुशियां

धनु राशि वालों को आज मेहनत का फल मिलेगा। रोमांटिक जीवन सुखद रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।

भाग्य प्रतिशत: 83%

उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

 

मकर राशि (Capricorn)

उपहार मिल सकता है, स्वास्थ्य में सुधार

मकर राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। दोस्तों से उपहार मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 85%

 

कुंभ राशि (Aquarius)

आय के नए स्रोत, साझेदारी में लाभ

कुंभ राशि के लिए आज का दिन उन्नति और आय का रहेगा। साझेदारी में काम करना बेहतर होगा। दीर्घकालीन निवेश से लाभ मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 87%

उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें, लाल चंदन लगाएं।

 

मीन राशि (Pisces)

बुद्धि और योजना से लाभ मिलेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे।

भाग्य प्रतिशत: 84%

उपाय: देवी लक्ष्मी को लौंग और गुलाब का फूल अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *