आज का राशिफल: 11 जून 2025, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष राशि (Aries)

आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। गलत फैसले नुकसान दे सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें, खानपान में लापरवाही ना करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। खर्चों को नियंत्रण में रखें। शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Taurus)

ईमानदारी और मेहनत से आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर नई पहचान मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि (Gemini)

आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश के मामलों में सतर्क रहें। मित्र के साथ नया प्लान बन सकता है। पिताजी की सलाह फायदेमंद होगी। बिना मांगे सलाह ना दें। शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Cancer)

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। सिंगल लोगों के लिए प्रेम संबंधों की शुरुआत संभव है। कार्यस्थल पर बॉस से विवाद हो सकता है। पढ़ाई में लापरवाही ना करें। शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि (Leo)

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तकनीकी क्षेत्र में नाम कमाएंगे। परिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। शुभ रंग: नारंगी

कन्या राशि (Virgo)

आलस्य और लापरवाही से बचें। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लें। परिवार से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। संतान से खुशखबरी मिलने के योग हैं। शुभ रंग: लाल

तुला राशि (Libra)

आय के स्रोत बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में ध्यान दें। जीवनसाथी की फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है। अनजान व्यक्ति से लेन-देन न करें। शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में बॉस खुश रहेंगे। संतान से संतोष मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभ देगा। शुभ रंग: केसरिया

धनु राशि (Sagittarius)

मनचाही इच्छा पूरी होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। सेहत में खून से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। पिताजी से काम को लेकर सलाह लें। शुभ रंग: नीला

मकर राशि (Capricorn)

जोखिम भरे फैसलों से बचें। धार्मिक यात्रा संभव है। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। नया घर खरीदने से पहले दस्तावेज जांच लें। शुभ रंग: हरा

कुंभ राशि (Aquarius)

भाग्य आपका साथ देगा। नए बिजनेस की शुरुआत शुभ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शौक पूरे करने पर धन खर्च हो सकता है। अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप से बचें। शुभ रंग: सफेद

मीन राशि (Pisces)

तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यवहार में सुधार करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। शुभ रंग: आसमानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *