विटामिन E की कमी: लक्षण, कारण और घरेलू उपाय

नई दिल्ली। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा में आवश्यकता होती है। अगर शरीर में किसी भी विटामिन या मिनरल की कमी हो जाए तो इससे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण शरीर में पोषण की कमी एक आम समस्या बन गई है।

इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है विटामिन E। जब भी विटामिन ई की बात होती है, तो अक्सर लोग इसे सिर्फ त्वचा और बालों से जोड़कर देखते हैं। जबकि हकीकत यह है कि यह विटामिन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली, मांसपेशियों और आंखों के लिए भी बेहद आवश्यक है। इसे एंटी-एजिंग विटामिन भी कहा जाता है।

आज हम इस लेख में जानेंगे कि शरीर में विटामिन ई की कमी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इसे पूरा करने के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

विटामिन E की कमी के कारण

  • लो-फैट डाइट लेने से।
  • यह एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है जो शरीर को वसा के माध्यम से मिलता है।
  • अनुवांशिक कारणों से भी कमी हो सकती है।

विटामिन E की कमी के लक्षण

  • बार-बार सर्दी-खांसी या मौसमी बीमारियां होना।
  • बालों का गिरना और हेयर फॉलिकल्स कमजोर होना।
  • मांसपेशियों की कमजोरी, चलने-फिरने में दिक्कत।
  • त्वचा पर लाल निशान, खुजली, हाइपरपिग्मेंटेशन।
  • घाव भरने में समय लगना।
  • नजर कमजोर होना और आंखों की समस्याएं।
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन।

विटामिन E युक्त खाद्य पदार्थ

  • बादाम
  • पालक
  • एवोकाडो
  • केला
  • सूरजमुखी के बीज

इनका नियमित सेवन करने से शरीर में विटामिन E की कमी को दूर किया जा सकता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *