आज का राशिफल 7 जून 2025: द्विपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग में इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का शुभ और अशुभ फल

7 जून 2025, शनिवार को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है — द्विपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्वितीय मेल। यह योग खासतौर पर कर्क, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ और सौभाग्यदायक रहेगा।

दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आपके दिनभर के कार्य, स्वास्थ्य, संबंध, आय-व्यय और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की भविष्यवाणी करता है।

आज का दिन किसके लिए रहेगा फायदे का सौदा और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानिए 12 राशियों का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण।

मेष राशि (Aries)

उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। हालांकि काम में रुकावट आ सकती है। सरकारी नौकरी वालों के लिए ट्रांसफर के योग हैं। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि (Taurus)

सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। खर्चों पर ध्यान दें।

शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

मिश्रित परिणामों वाला दिन। भक्ति भाव प्रबल रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। सतर्क रहना होगा।

शुभ रंग: लाल

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पारिवारिक संबंधों में तालमेल बनाना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में सजग रहें।

शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि (Virgo)

कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अजनबियों पर विश्वास से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

तुला राशि (Libra)

मध्यम परिणामों का दिन। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। ऑफिस के काम का बोझ रहेगा।

शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Scorpio)

जोखिम भरे कामों से दूरी रखें। मनोरंजन का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है।

शुभ रंग: लाल

धनु राशि (Sagittarius)

आर्थिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। नया मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn)

प्रगति के संकेत। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बिजनेस ट्रिप संभव। अटका धन वापस मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

कुंभ राशि (Aquarius)

कानूनी मामलों में राहत। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को लाभ। मानसिक तनाव कम होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि (Pisces)

धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। विवाह प्रस्ताव पक्का हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: हरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *