मेष (Aries)
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में गंभीरता बरतें।
♉ वृषभ (Taurus)
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे नौकरीपेशा लोगों को खुशी मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में प्रगति होगी।
♊ मिथुन (Gemini)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। व्यवसाय में उत्कृष्ट लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
♋ कर्क (Cancer)
पसंदीदा आय के कारण मन में खुशी बनी रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। समाज में उच्च प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा।
♌ सिंह (Leo)
संघर्ष का समय समाप्त होने वाला है, इसलिए अपने जीवन में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा दें। घर में मांगलिक कार्यों के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।
♍ कन्या (Virgo)
आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
♎ तुला (Libra)
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। आय में वृद्धि होगी और रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
♐ धनु (Sagittarius)
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
♑ मकर (Capricorn)
आमदनी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ती रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है।
♓ मीन (Pisces)
घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव से मन में दुविधा बनी रहेगी।