रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता तेज हो गई है। राज्य के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के चलते यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
रविवार को सुबह से ही हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहे। इससे प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट आई। रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री नीचे 34.7 डिग्री रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।
प्री-मानसून की झमाझम से गिरी गर्मी
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मैनपाट जैसे इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया है, ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
बारिश के आंकड़े: पिछले 24 घंटे में यहां बरसे बादल
- राजनांदगांव: 40 मिमी
- बालोद, दुर्ग, सकोला, कांकेर, खड़गांव: 30 मिमी
- मानपुर, सरोना, रायपुर, पेंड्रा, अंतागढ़, अंबागढ़ चौकी: 20 मिमी
- बिलासपुर, सीपत, कुकरेल, जैजैपुर: 10 मिमी
- दुगाकोंदल: 1 मिमी
शहरवार तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
---|---|---|
रायपुर | 34.7°C | 25.9°C |
बिलासपुर | 34.4°C | 24.8°C |
अंबिकापुर | 32.2°C | 21.4°C |
जगदलपुर | 33.1°C | 25.1°C |
दुर्ग | 32.6°C | 21.6°C |
GPM | 33°C | 21.6°C |
बिजली और गरज-चमक से बचाव के उपाय:
- बादलों की गड़गड़ाहट सुनते ही पक्के आश्रय में जाएं।
- पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न रुकें।
- मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
- खुले मैदान में हो तो जमीन पर उकड़ू बैठ जाएं।