केरल में रिकॉर्ड समय से पहले मानसून 2025 की दस्तक, 16 सालों में सबसे जल्दी बारिश शुरू
भारत में मानसून 2025 ने इस बार रिकार्ड बनाते हुए 24 मई को केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह मानसून की सामान्य तिथि (1 जून) से पूरे 8 दिन पहले है। पिछले 16 वर्षों में यह सबसे पहले आया मानसून है। इससे पहले 2001 और 2009 में 23 मई को मानसून आया था।
इतिहास में सबसे पहले मानसून 1918 में आया था, जब 11 मई को ही केरल में बारिश शुरू हो गई थी। वहीं सबसे देर से मानसून 1972 में 18 जून को पहुंचा था।
2009 से 2024 तक मानसून की केरल में शुरुआत की तारीखें:
वर्ष तारीख
2009 23 मई
2010 31 मई
2011 29 मई
2012 5 जून
2013 1 जून
2014 6 जून
2015 5 जून
2016 8 जून
2017 30 मई
2018 29 मई
2019 8 जून
2020 1 जून
2021 3 जून
2022 29 मई
2023 8 जून
2024 30 मई
15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
IMD ने बताया है कि देश के 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में तेज बारिश हो सकती है। कुछ तटीय क्षेत्रों में 200 mm तक बारिश की संभावना जताई गई है।
तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी
कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर जिलों में 25-27 मई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। इसी तरह गोवा और केरल के कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट लागू है।