महारानी अहिल्याबाई: सुशासन की मूर्त प्रतिमा, भाजपा कार्यशाला में गूंजा गौरवगान

रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला ने महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर राजधानी के एकात्म परिसर में विशेष कार्यशाला आयोजित कर उन्हें याद किया। यह महज कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक जड़ों को टटोलने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का मंच बन गया।मुख्य वक्ता वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग) ने महारानी अहिल्याबाई को “सनातन की रक्षक और समाज सुधार की प्रेरणा” बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का 26 साल का शासन सुशासन की जीवंत मिसाल रहा, जिसमें कभी अकाल नहीं पड़ा और महिलाओं को भी सेना में जगह दी गई थी।वर्णिका शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की तुलना महारानी अहिल्याबाई के आदर्शों से की। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की राह पर उसी भावना से चल रही है, जिसकी नींव अहिल्याबाई ने रखी थी।कार्यक्रम में आयोग अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अहिल्याबाई जैसे महापुरुषों के योगदान को आज़ादी के बाद के शासन में नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ एक पार्टी का इतिहास रचा, राष्ट्र का नहीं।जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कार्यशाला नहीं, भारत के गौरव और अध्यात्म की स्मृति को ताजा करने का यज्ञ है। उन्होंने रेखांकित किया कि अहिल्याबाई ने देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कर सनातन संस्कृति को संरक्षित किया।मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया और आभार महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और महिला नेता शामिल रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
PINTEREST
LINKEDIN
URL has been copied successfully!